जिस पेड़ से सांबर की सहजन की फली आती है, उसी की पत्तियां सुखाकर पीसी जाएं तो बनता है मोरिंगा पाउडर। ज़्यादातर लोग एक चम्मच पानी में घोलकर पीते हैं, घास जैसा स्वाद लगता है और छोड़ देते हैं। असली तरीका है इसे खाने में पकाना। जानिए कैसे।
मोरिंगा पाउडर क्या है?
यह Moringa oleifera यानी सहजन (सेहजन, मुनगा) के पेड़ की पत्ती है, सुखाकर बारीक पीसी हुई। कई घरों में ताज़ी पत्तियों की सब्ज़ी बनती है या दाल में डाली जाती हैं। पाउडर वही पत्ती है, पूरे साल इस्तेमाल के लिए तैयार।
8 आसान तरीके
- दाल और सांबर: गैस बंद करने से ठीक पहले 1 छोटा चम्मच।
- पराठा और थेपला: एक कप आटे में 1–2 चम्मच।
- बेसन या मूंग चीला: घोल में 1 चम्मच।
- हरी चटनी: पुदीना, धनिया, नींबू के साथ ½ चम्मच।
- उपमा, पोहा, खिचड़ी: आख़िर में छिड़कें।
- स्मूदी: केला, आम या अनानास के साथ ½ चम्मच।
- सूप: टमाटर या मिक्स वेज सूप में।
- रायता: भुने जीरे के साथ चुटकी भर।
कितना लें
दिन में ½ चम्मच से शुरू करें, 1–2 चम्मच तक जा सकते हैं। ज़्यादा डालने से फ़ायदा नहीं, बस खाना कड़वा होगा।
घास जैसा स्वाद कैसे छिपाएं
- तेज़ स्वाद वाली चीज़ों के साथ: नींबू, इमली, लहसुन, जीरा, टमाटर।
- पकाने के आख़िर में डालें, शुरू में नहीं।
- पीना हो तो सादे पानी नहीं, फल के साथ।
किन्हें पहले डॉक्टर से पूछना चाहिए
- गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं
- शुगर, BP या थायरॉयड की दवा लेने वाले
- खून पतला करने की दवा लेने वाले
मोरिंगा पाउडर खाना है, दवा नहीं, और किसी बीमारी का इलाज नहीं करता।
कप में पीना पसंद है? मोरिंगा इन्फ्यूज़न या मोरिंगा लेमनग्रास आज़माएं।
हमारा मोरिंगा पाउडर शुद्ध सूखी सहजन पत्ती है, बिना फिलर, मिलावट या प्रिज़र्वेटिव के, और जशपुर की प्रशिक्षित आदिवासी महिलाएं इसे पैक करती हैं।
सवाल-जवाब
क्या बच्चों को दे सकते हैं?
दाल या पराठे में चुटकी भर पकाकर कई परिवार देते हैं। छोटे बच्चों के लिए पहले बच्चों के डॉक्टर से पूछें।
पाउडर का रंग फीका क्यों है?
धूप और गर्मी से रंग उड़ता है। हवाबंद डिब्बे में, धूप से दूर रखें।
मोरिंगा पाउडर देखें → · सभी हर्बल पाउडर
English version: Moringa powder uses