ब्राह्मी पाउडर: दूध या घी के साथ कैसे लें, कितना लें, और किसे सावधान रहना चाहिए

जड़ी-बूटी, चावल और मिलेट गाइड का हिस्सा सभी गाइड देखें →

कई घरों में परीक्षा के दिनों का मतलब था दादा-दादी के हाथ से गर्म दूध या घी में एक चम्मच ब्राह्मी। जानिए ब्राह्मी क्या है, इसका पाउडर कैसे लिया जाता है, और किसे सावधान रहना चाहिए।

ब्राह्मी क्या है?

ब्राह्मी Bacopa monnieri है, मोटी पत्तियों वाली छोटी ज़मीन पर फैलने वाली बेल जो भारत में गीली, दलदली जगहों पर उगती है। इसे जल-ब्राह्मी भी कहते हैं। पूरा पौधा सुखाकर पीसने से ब्राह्मी पाउडर बनता है।

मंडूकपर्णी से अलग: कुछ जगह Centella asiatica (मंडूकपर्णी) को भी ब्राह्मी कहते हैं। ये दो अलग पौधे हैं। हमारा पाउडर Bacopa monnieri है।

परंपरा में ब्राह्मी

आयुर्वेद ब्राह्मी को मेध्य जड़ी-बूटियों में गिनता है, यानी परंपरा में मन और पढ़ाई से जोड़ी जाने वाली जड़ी-बूटियां। इसे आमतौर पर दूध, घी या शहद के साथ दिया जाता था। यह सिर्फ़ पारंपरिक उपयोग की जानकारी है। ब्राह्मी दवा नहीं है और किसी बीमारी का इलाज नहीं करती।

ब्राह्मी पाउडर कैसे लें

  • गर्म दूध में: ¼–½ छोटा चम्मच, थोड़ी मिश्री के साथ।
  • घी के साथ: ¼ चम्मच को ½ चम्मच घी में मिलाकर, फिर गुनगुना पानी या दूध।
  • शहद के साथ: ¼ चम्मच थोड़े शहद में (बड़ों के लिए; 1 साल से छोटे बच्चे को शहद नहीं)।

मात्रा: परंपरागत रूप से ¼–½ चम्मच, दिन में एक बार। थोड़े से शुरू करें। वैद्य की सलाह पर लेते हों तो उनकी बताई मात्रा लें।

स्वाद

साफ़ कड़वा। इसीलिए इसे हमेशा दूध, घी या शहद के साथ लिया गया है।

किन्हें पहले डॉक्टर से पूछना चाहिए

  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं
  • थायरॉयड, नींद, घबराहट, डिप्रेशन या दौरे (मिर्गी) की दवा लेने वाले
  • जिनकी धड़कन धीमी हो, पेट में अल्सर हो या ऑपरेशन होने वाला हो

बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह न दें। कुछ लोगों का पेट गड़बड़ हो सकता है, खाने के बाद लेने से मदद मिलती है। कोई परेशानी लगे तो बंद कर दें।

हमारा ब्राह्मी पाउडर शुद्ध सूखी ब्राह्मी है, बिना फिलर, मिलावट या प्रिज़र्वेटिव के, और जशपुर की प्रशिक्षित आदिवासी महिलाएं इसे पैक करती हैं।

सवाल-जवाब

सुबह लें या रात?

दोनों चलेगा। कई परिवार सुबह नाश्ते के बाद दूध के साथ देते हैं।

चाय में डाल सकते हैं?

चाय में बहुत कड़वी लगेगी। थोड़ी मिठास वाला दूध ज़्यादा अच्छा है।

ब्राह्मी पाउडर देखें → · सभी हर्बल पाउडर

English version: Brahmi powder guide